मोदीपुरम। 11 दिसंबर से चार जनवरी तक दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मेरठ के पार्थ राणा ने पांच पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 25मी. स्पोर्ट्स पिस्टल ओपन जूनियर टीम वर्ग में पार्थ राणा, ईशान खान व विजय तोमर ने रजत पदक जीता, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में पार्थ राणा, ईशान खान ने कांस्य पदक जीता। 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टीम वर्ग में पार्थ राणा, निशांत तोमर और मानवेंद्र चौधरी ने रजत पदक जीता। खिलाड़ी की इस कामयाबी पर परिजनों और अन्य परिचितों ने बधाई दी। संवाद