- नैनीताल में एडवेंचर क्रिकेट कप के तहत खेले गए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नैनीताल में सात ताल के वाईएमसी क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे एडवेंचर क्रिकेट कप में मंगलवार को सब जूनियर के फाइनल मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जूनियर वर्ग में जीटीबी हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज की।
सब जूनियर के फाइनल मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 215 रन बनाए। उनकी ओर से देवांश ने 40, दक्ष ने 42, रियांश ने 41, विराट ने 40 और वंश ने 41 रन का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में कबीर जैन, देवांश ने 3-3, अर्णव व ओम ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से अक्षय ने 50 रन, वंशिका ने 41 रन, युग ने 40 और भाविक ने 40 रन का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से प्रत्यक्ष ने 4, कार्तिक और राघव ने 3-3 विकेट लिए।
जूनियर वर्ग में खेले गए मुकाबले में हल्द्वानी क्रिकेटर एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 19.5 ओवर में पूरी टीम 259 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से नीतीश ने 45, विक्की ने 44 और माही ने 48 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अरहान, अर्नव, आदित्य और हिमांशु ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी ओर से आदित्य यादव ने 50, प्रिंस ने 40, दीपांशु ने 40, अक्षय ने 41, धैर्य ने 35 और अजीम ने 33 रन का योगदान दिया। हल्द्वानी की ओर से गेंदबाजी में बिल्लू, तनिष्क, माही और हिमांशु ने 2-2 विकेट लिए।
मुख्य अतिथि विजय शाह, तनिष्क जैन, हिमांशु, रोहित, राजा, रजनी, खुशबू, कोमल व अंकुर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव आफताब ने बताया कि मेरठ में गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत में खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मेरठ पहुंचने पर दोनों विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।