फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट्स हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 71 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर शांति निकेतन विद्यापीठ गंगानगर में चल रहा है। कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल उदय शंकर ठाकुर के निर्देशन में यह आयोजन हो रहा है। सुबह कैडेट्स को पीटी का अभ्यास कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीएवी इंटर कॉलेज के कैडेट्स फमान, नंदिनी और अभिषेक को गीत गाने के लिए पुरस्कृत किया गया। राजनंदनी और अनुश्री को सरस्वती वंदना के लिए भी पुरस्कार मिला। इस अवसर पर सूबेदार मेजर राजेश कुमार, नायक सूबेदार जसवंत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें