फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी को हराया।गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें आरिश ने 40, दीपांशु ने 37, रिहान ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभियान ने पांच विकेट, आयुष ने तीन विकेट और देव ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से ओम ने 41, सुहेल ने 38, मन्नू ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में युग ने दो, अर्जुन ने दो, मयंक ने दो और देवांश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अभय को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बताया कि अमृतसर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ऋषभ और जीटीबी की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए मंगलवार को टीम का चयन ट्रायल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें