फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को पहली पारी में मिली 56 रन की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहली पारी में 56 रन की बढ़त बनाई। मैच के पहले दिन शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 149 रन बनाए थे। पहले दिन ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 161 रन बना लिए थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन शनिवार को ऋषभ की टीम ने 161 रने से आगे खेलना शुरू किया। शनिवार को ऋषभ की टीम कुल 65 ओवर खेलकर 205 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम ने 56 रन की बढ़त ली। इसमें कबीर ने 35, अजीम ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, अयान ने तीन और जैनुल ने दो विकेट लिए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 50 रन पर था। इसमें आविक ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से देव ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज तीसरे दिन का खेल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मैच का समापन व पुरस्कार वितरण दोपहर दो बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें