फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोहण की शानदार गेंदबाजी से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर ने मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने जीत प्राप्त की। टॉस जीतकर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसमें दीप ने 47, ओम ने 43, रियांश ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में शोएब ने 3, याहया ने 3, राघव ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राघव ने 41, विराट ने 44, वंश ने 33, ऋषभ ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में आरोहण ने चार ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट लिए। ओम ने 2 और गोल्डन ने भी 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच आरोहण को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार दोपहर एक लीग मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें