फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने गुरु तेग बहादुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले में रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने गुरु तेग बहादुर एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर गुरु तेग बहादुर एकेडमी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
गुरु तेग बहादुर एकेडमी की टीम 28.1 ओवर में 221 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम की ओर से राघव ने 46 रन, राम ने 49 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गोल्डन ने तीन, आरोहण ने तीन व कबीर और विहान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.5 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से रितिक ने 48 रन, अक्ष ने 47 रन व रियांश ने 40 रन बनाए। श्रेयांश व कबीर जैन ने 31-31 रन का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सुभान ने तीन और आरव व नीरव ने दो-दो और प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि एकेडमी में ईद उल फितर और सात साल के क्रिकेटर रियांश के जन्मदिन के पर खिलाड़ियों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, व्यापारी नेता रजनीश कौशल, हिमांशु, राहुल, पूजा, रजनी, विवेक, कोमल आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को जूनियर खिलाड़ियों का मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें