फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों में चमत्कार, एक रोल नंबर, मिला दो बार

Wed, 21 Mar 2018 12:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल पर सख्ती के बावजूद इस बार भी धांधली के संकेत मिल रहे हैं। पहले उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल में ए कॉपी के बजाय सिर्फ बी कॉपी निकली थी। इस बार मेरठ के केके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के विज्ञान के पेपर में एक ही रोल नंबर की दो कॉपियां निकली हैं। यह कॉपी बलिया की हैं। इससे परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका है। इसकी सूचना बोर्ड कार्यालय को दे दी गई है। अन्य कॉपियों में बड़ी खामियां हैं। 

विज्ञापन


वहीं इस बार रिजल्ट में काफी गिरावट रहने की आशंका है। दरअसल, काफी परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कॉपियां ही खाली छोड़ी हुई हैं। इसके अलावा बहुत से विद्यार्थियों ने कॉपियां भरने के लिए प्राइमरी के पहली-दूसरी क्लास के बच्चों की तरह लिखा है। जैसे- राम खाता है, सुमन पानी लाती है, नटखट, चल जा, मत खा आदि। यह हालत हाईस्कूल में हिंदी और सामाजिक विज्ञान जैसे पेपर में हैं। ऐसी भी कॉपियां लगातार मिल रही हैं जिनमें विद्यार्थियों ने पेपर ही उतार दिए हैं। नकल पर सख्ती और सीसीटीवी कैमरे लगे होने को इसका कारण माना जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज, डीएन और रामसहाय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों का कहना है कि नकल पर सख्ती के कारण इस बार इस तरह की काफी कॉपियां निकल रही हैं। 

मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मूल्यांकन केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज और राम सहाय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जीआईसी में दिन में काफी देर सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए लगा मॉनीटर में तकनीकी खराबी रही, जिसे बाद में ठीक किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें : MBBS परीक्षा की कॉपियां बदलने का खेल, अब यहां छापेमारी, दो छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन

कॉपियां कोरी, तेजी से जांची जा रहीं 

कॉपियां जांचते टीचर - फोटो : अमर उजाला
30 से 35 प्रतिशत परीक्षक अभी भी अनुपस्थित चल रहे हैं, लेकिन फिर कॉपियां तेजी से जांची जा रही हैं। दरअसल, काफी तादाद ऐसे विद्यार्थियों की है, जिनकी कॉपियां कोरी हैं। ऐसे में परीक्षार्थी तेजी से कॉपियां जांच पा रहे हैं। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार का कहना है कि जो शिक्षक जानबूझकर अनुपस्थित रहेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मेरठ में 2859 शिक्षकों की मूल्यांकन में ड्यूटी लगाई गई है। इसमें हाईस्कूल में 1660 और इंटरमीडिएट में 1199 शिक्षक हैं। 

मंगलवार तक की स्थिति
मूल्यांकन केंद्र     प्राप्त कॉपियां     जांची गईं 
जीआईसी     203063    43,985
डीएन     267751    48,977
केके     181429     52,160
राम सहाय     165952     35,864

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें