फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल ले जाया जा रहा चावल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल ले जाया जा रहा चावल पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। हसनपुर चौकी पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रहे सरकारी सस्ते गल्ले के चावल से लदे दो ट्रकों को पकड़ा है। पुलिस की सूचना पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने थाने पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि चावल हरियाणा के जिला करनाल ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर सरकारी सस्ते गल्ले के चावल से लदे दो ट्रकों को पकड़ा। पुलिस ने ट्रक चालक नरेश व रणवीर निवासी बड़ा गांव करनाल से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों ट्रकों में करीब साढे़ छह सौ क्विंटल चावल लदा हुआ है। जिसे हरियाणा प्रदेश के जिला करनाल के शहर अतरावड़ी ले जाया जा रहा था। पुलिस की सूचना पर शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी शिखा पांडे, रविंद्र कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर तारवती थाने पहुंचे और मामले की पड़ताल की। खाद्य आपूर्ति अधिकारी शिखा पांडे ने बताया कि मामले की जांच करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में भी चावल से भरा ट्रक पकड़ा
एक जुलाई को भी मुखबिर की सूचना के बाद हसनपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने गढ़मुक्तेश्वर से करनाल ले जाए जा रहे राशन के चावल से लदे ट्रक को पकड़ा था। जिसकी कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन

ट्रक छुड़ाने वालों का लगा तांता
गत माह की भांति इस बार भी करनाल जाने वाले चावल से लदे ट्रकों को पकड़ते ही मेरठ के कुछ दबंग लोग थाने पहुंचे और कई घंटे तक चावल के ट्रक को किसी भी हाल में छुड़ाने का प्रयास करते रहे। चर्चा है कि चावल की कालाबाजारी करने वालों का जाल इस कदर फैला हुआ है कि ट्रक पकडे़ जाने की सूचना मिलते ही छुड़ाने के लिए सौदेबाजी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें