फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे बदरा, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। अगस्त माह के पहले दिन उमस के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि देर शाम मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो तीन दिनों से लगातार तापमान व उमस में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन शनिवार देर शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम कार्यालय पर शनिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 72 प्रतिशत दर्ज किया गया। हवा चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। बारिश 5.2 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 50 दर्ज किया गया। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक, डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी मौसम में परिवर्तन होगा। रविवार को भी बारिश के आसार बने हुए है। बारिश से तापमान व उमस से राहत मिलने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें