फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरजी कॉलेज को मिली थ्री-स्टार इनोवेशन रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज ने शिक्षा मंत्रालय की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) रैंकिंग में थ्री-स्टार उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय ने पिछले सत्र के मुकाबले अपने प्रदर्शन में 14.41 अंकों का सुधार किया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय का स्कोर सत्र 2023-24 के 41.30 अंकों से बढ़कर 55.71 हो गया है। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इनोवेशन काउंसिल की अध्यक्ष दीक्षा यजुर्वेदी ने इसे पूरी टीम के निरंतर प्रयासों का नतीजा बताया। निस्प कोऑर्डिनेटर सोनिका चौधरी ने बताया कि कॉलेज का लक्ष्य नवाचार गतिविधियों का और अधिक विस्तार करना है। आगामी सत्र में साढ़े तीन स्टार रैंकिंग प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही महाविद्यालय में इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें