मेरठ। आरजी काॅलेज में शनिवार से दो दिवसीय इंटर काॅलेज बास्केटबाल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता में पहले दिन छह मैच हुए। इसमें आरजी काॅलेज और चौधरी चरण सिंह विवि की टीम ने अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
मैच से पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. अरुण कुमार ने किया। पहला मैच डीपीएस अनूपशहर और मेरठ काॅलेज के बीच हुआ। इसमें डीपीएस की टीम ने 19-02 से जीत प्राप्त की। दूसरा मैच डीएनपीजी और चौधरी चरण सिंह विवि के बीच हुआ। इसमें चौधरी चरण सिंह विवि की टीम ने 30-6 से मुकाबला जीता। तीसरा मैच आरजी कालेज और गिन्नी देवी काॅलेज के बीच हुआ। इसमें आरजीपीजी की टीम ने 12-0 से मैच जीता।
चौथा मैच चौधरी चरण सिंह विवि और डीपीएस अनूपशहर की टीम के बीच हुआ। इसमें चौधरी चरण सिंह विवि की टीम ने 24-7 के स्कोर से जीत प्राप्त की। पांचवा मैच चौधरी चरण सिंह विवि और गिन्नी देवी कॉलेज की टीम के बीच हुआ। इसमें चौधरी चरण सिंह विवि की टीम ने 25-4 से मैच जीता। छठा मैच आरजीपीजी और डीपीएस के बीच हुआ। इसमें आरजी की टीम ने 14-6 के स्कोर से मैच जीता। इस दौरान आयोजन सचिव भावना मित्तल, प्रो. कल्पना सहित अन्य मौजूद रहे।