मेरठ। विकास भवन सभागार में सीडीओ नूपुर गोयल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। सीडीओ द्वारा निर्माण कार्यों की विभाग समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि जनपद में निर्माणाधीन परियोजना के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी के द्वारा दी रिपोर्ट का अध्ययन करते हुए कमियों को ठीक किया जाए। जो परियोजना पूर्ण हो चुकी है, उनको संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के हैंडओवर किए जाने की कार्रवाई करें।
सीडीओ द्वारा सीएम डैशबोर्ड की विभागवार पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पीएम सूर्य घर योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, पूर्वदशम छात्रवृत्ति, एकीकृत बागवानी विकास मिशन पर ड्राॅप मोर क्राॅप-माइक्रोइरीगेशन, खराब ट्रांसफार्मरों की शिकायतें की। इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, डीएफओ वंदना फोगाट, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल सक्सेना, नीलेश चौरसिया, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।