प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज मतगणना को लेकर वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये तैयारियों पर समीक्षा करेंगे। इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहेंगे।
लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होनी है। जिसके के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के साथ ही प्रशासन लगातार तैयारी में जुटा है। तीन दिन पूर्व मतगणना को लेकर ही आगरा में चार चरण तक हुए मतदान और मतगणना की तैयारी को लेकर आयोग ने समीक्षा की। जिसमें सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को बुलाया गया था।
अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी मतगणना की तैयारी को लेकर पांच चरण तक हुए चुनाव की समीक्षा करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाली इस समीक्षा बैठक में निर्वाचन से जुडे़ सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/