फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजस्व निरीक्षक किशोरी सिंह ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका परिषद में नगर निगम आगरा से स्थानांतरित होकर आए राजस्व निरीक्षक किशोरी सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि किशोरी सिंह अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर राजस्व वसूली, कर निर्धारण तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन करेंगे। इससे पालिका की आय में वृद्धि होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नवागत राजस्व निरीक्षक का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें