फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स सीरीज : रुके कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया दो सितंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स सीरीज 15 का आयोजन कर रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने स्टेडियम में चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पहले यह प्रतियोगिता 29 अगस्त को होनी थी लेकिन अब इसे दो सितंबर को मेरठ में ही किया जाएगा। बारिश के कारण रुके कार्यों को पूरा करने के लिए चार दिन का अतिरिक्त समय मिला है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शौचालय के जीर्णोद्धार और जिम की बिल्डिंग का कार्य चल रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 500 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी, पारुल चौधरी और प्रियंका गोस्वामी जैसे बड़े एथलीट भी इसमें शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ भी इसकी तैयारी कर रहा है। एथलेटिक्स सीरीज- 13 तेलंगाना में 18 अगस्त को, इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 14 पंचकुला हरियाणा में 25 अगस्त को और एथलेटिक्स सीरीज फाइनल नई दिल्ली में 10 सितंबर को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें