फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखरे परिवार को जोड़ा, समझौता हुआ बहू खाना बनाएगी, सास बर्तन धोयेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छोटी-छोटी बातों पर परिवार बिखर रहे हैं। पति-पत्नी में टकराव हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी परिवार परामर्श केंद्र (पीपीके) पर एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसमें मामूली से ताबीज के चक्कर में पति-पत्नी में अनबन हो गई। मामला अलग होने तक पहुंच गया। पीपीके में दो घंटे तक चली काउंसलिंग के बाद दंपती में समझौता हो गया। विवाहिता ने मौके पर ही जबरन पहनाया गया ताबीज तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद निर्णय हुआ कि विवाहिता खाना बनाएगी तो सास बर्तन साफ करेगी।
विज्ञापन

लालकुर्ती क्षेत्र निवासी युवती की शादी डेढ़ साल पहले टीपी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। युवक प्राइवेट जॉब करता है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में उसे परेशान किया जाता है। चार माह पहले पीड़िता मायके चली गई। उसने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पीपीके में दंपती की काउंसलिंग शुरू हुई। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष पीपीके पहुंचे। काउंसलिंग के दौरान विवाहिता ने ससुर और पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि ससुराल में उसे तांत्रिक के पास ले जाया गया। जहां जबरन ताबीज पहनाया गया। उसके बाद से पीड़िता ने बताया कि पति से अनबन से शुरू हो गई। पीड़िता ने कहा कि वह कोई ताबीज नहीं पहनेगी। ताबीज निकालकर फेंकने के बाद दंपती में समझौता हो गया। समझौते में लिखा गया कि विवाहिता खाना बनायेगी और सास बर्तन साफ करेगी।
हस्ताक्षर करने से पहले ससुर गायब
दंपती में समझौता होने के बाद हस्ताक्षर की बारी आई तो विवाहिता के ससुर ने इंकार कर दिया। कहा कि वह कोई समझौता नहीं करेगा। उससे अलग रहने के लिए कहा गया तो मकान बेचकर चला जाएगा। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन

कोट
दंपती में आपसी विवाद चल रहा था। तीसरी काउंसलिंग के बाद कई बातें सामने आईं और दंपती ने समझौता कर लिया। समझौता कराकर दंपती को घर भेज दिया गया। -मोनिका जिंदल, प्रभारी पीपीके
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें