फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडल समारोह में बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
अमर उजाला....बांबे बाजार चैम्बर आफ कामर्स में आल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन द्व
विज्ञापन
- वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की यूपी वेस्ट परिमंडल मेरठ इकाई की ओर से सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स बॉम्बे बाजार में मार्गदर्शक मंडल समारोह हुआ। इसमें बीएसएनएल के वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
परिमंडल सचिव कैलाश गौतम ने कहा कि संगठन देशभर के सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारियों के अधिकारों, कल्याण और सम्मान के लिए कार्य कर रहा है। मेरठ परिमंडल संगठन के सक्रिय परिमंडलों में शामिल है। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत समेत आसपास के क्षेत्रों के पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

परिमंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा कहा कि जिन वरिष्ठ साथियों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा बीएसएनएल की सेवा में समर्पित किया। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिली है। समारोह में नरेश चंद गुप्ता, वीएम. सिंह, भारत भूषण, सुरेश चंद शर्मा, सुंदरदास नरसिंहानी, आरपी. कुरील, गोपाल सिंह, शहाबुद्दीन, चमन लाल, राजेंद्र प्रसाद त्यागी, सुदीप बंसल और जगरोशनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिमंडल सचिव कैलाश गौतम ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। मुख्य अतिथि के रूप में डीएस पाल ने वरिष्ठ पेंशनर्स का स्वागत किया। इस अवसर पर चंद्रमोहन शर्मा, स्वयंवर सिंह, राकेश चंद्र, राजवीर सिंह, सुरेंद्र पाल प्रेमी, एचएन त्यागी, धारा सिंह, विजय शर्मा, आरसी शर्मा, केसी भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें