फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्कूल बस की टक्कर से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत, सब-इंस्पेक्टर घायल

Tue, 09 May 2023 08:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड बैंक मैनेजर की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर व रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार डीपीएस की बस ने टक्कर मार दी। बैंक मैनेजर बस के साथ घिसटते चले गए और उसके नीचे फंस गए। आसपास के लोगों ने बस रुकवाई। वहीं, उनके साथ ही सब इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गंगानगर ब्लॉक पी-107 में वीर सिंह(66) परिवार के साथ रहते थे। उनके बेटे सूर्यकांत अमरोहा में शिक्षक हैं। वह रोजाना अपने परिचित ब्लॉक-बी निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मेघ सिंह(65) के साथ सुबह घूमने जाते थे।

मंगलवार सुबह करीब 6:15 वह घूमकर लौट रहे थे। तभी गंगानगर की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल की रूट नंबर 3 की बस आई। स्कूल बस ने वीर सिंह व उनके साथी मेघ सिंह में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Meerut: प्रचार का आज अंतिम दिन, 11 मई को प्रत्याशियों की होगी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन

टक्कर से मेघ सिंह दूर जाकर गिरे। वही, वीर सिंह बस के साथ घिसटते चले गए और बस के अगले हिस्से फंस गए। आसपास के लोगों ने  बस को रुकवाया और वीर सिंह को बस के नीचे से निकाला।

सीएनजी पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में मेघ सिंह को आईआईएमटी हॉस्पिटल गंगानगर और पुलिस की मदद से वीर सिंह को जसवंत राय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गंगानगर पुलिस बस व चालक नारायण को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटना के समय स्कूल बस में करीब 6 बच्चे मौजूद थे। दूसरी बस मंगाकर बच्चों को स्कूल भेजा गया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें