लॉकडाउन में व्यापार में बड़ा घाटा होने पर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी एक करोड़ के कर्ज में डूब गया। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपने एक दोस्त को ही फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। कॉल के साथ धमकी देने वाले ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भी किए गए।
एक करोड़ के कर्ज में डूबे सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपने एक दोस्त को ही फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। सर्विलांस टीम ने पड़ताल की तो मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शील कुंज निवासी विकास कुमार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी है। वह 28 सितंबर को देहरादून गया था और रात में वहीं रुक गया था। इसी दौरान दोस्त विकास के नंबर पर कॉल आई। कॉल के साथ धमकी देने वाले ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज किए गए। इसके बाद एक अक्तूबर को फिर से घर पहुंचने पर दूसरे नंबर पर कॉल आई। इसके बाद उसने धमकी भरी कॉल की रिर्कार्डिग लेकर थाना पल्लवपुरम पर मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ आरोपी दीपक मूल निवासी बागपत (हाल पता वेदव्यासपुरी फेज वन कंकरखेड़ा) को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि विकास कुमार और दीपक दोनों ही सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। दोनों दोस्त भी हैं।
विज्ञापन
आरोपी दीपक ने बताया कि उसने नव्या आयुर्वेद वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी शुरू की थी। कोरोना महामारी के समय में लॉकडाउन लगने से उसे करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो गया था। इसके बाद से वह लगातार कर्ज में डूब रहा था। इस कर्ज से वह काफी परेशान था। उसने विकास से 10 लाख रुपये उधार भी मांगे थे, लेकिन दोस्त ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद फोन पर उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी। आरोपी ने मोबाइल गाजियाबाद में एक युवक से खरीदा था। पुलिस ने यह मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।