फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवीन मंडी में फुटकर सब्जी सस्ती और शहर की गलियों में महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन मंडी में फुटकर सब्जी सस्ती और शहर की गलियों में महंगी
विज्ञापन


मटर और धनिया पर महंगाई का असर, बाकी सभी सब्जी सस्ती

नींबू 50-60 और खीरा 10- 25 रुपये किलो

बरसात में बढ़ सकते हैं हरी सब्जियों के भाव, बेल वाली सब्जियों का गिर जाता है उत्पादन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हरी सब्जियां अभी महंगाई से कोसों दूर हैं। नवीन सब्जी मंडी में फुटकर में और शहर में सब्जियों के दाम काफी अलग हैं। स्थानीय सभी सब्जी पांच से 25 रुपये किलो नवीन मंडी में फुटकर में बिक रही हैं। पहाड़ों से आने वाली मटर के दाम जरूर 50 से 60 रुपये प्रति किलो हैं। गर्मी में नींबू के भाव आसमान पर होते हैं, लेकिन इस बार नींबू भी 50-60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हरे धनिये ने जरूर अपनी खुशबू का असर दिखाना शुरू कर दिया है। हरी मिर्च के दामों में भी कुछ इजाफा हो रहा है। थोक सब्जी विक्रेता बरसात से पहले हरी सब्जियां महंगी न होने की बात कर रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि अगर वाहन भाड़ा बढ़ा तो सब्जियों के दामों पर कुछ असर आ सकता है।हालांकि शहर की गली-मोहल्लों में विक्रेता हरी सब्जियां नवीन मंडी से दोगुने दामों में बेच रहे हैं।
अमर उजाला ने मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी और शहर की गलियों में फुटकर में बेची जा रही सब्जियों के भाव जाने। मंडी में बोली लगाकर फुटकर में बेची जा रही सभी सब्जियां शहर की गली-मोहल्लों से काफी सस्ती मिलीं। नवीन मंडी के थोक सब्जी विक्रेता अशोक प्रधान ने बताया कि सब्जी मंडी परिसर में फुटकर में सब्जी बेचने वाले सभी विक्रेता 10 प्रतिशत लाभ पर व्यापार करते हैं। हरी सब्जियां महंगी नहीं हैं। मंडी में आने वाली सब्जियों का शत-प्रतिशत उठान नहीं है। काफी सब्जी मंडी में ही खराब हो रही है। गर्मी के कारण हरी सब्जियों को काफी नुकसान हो रहा है। कुछ लोग जो ठेले पर सब्जी बेचने का काम करते हैं वे मंडी में कम आ रहे हैं। इतना जरूर है कि मंडी में फुटकर विक्रेताओं से सब्जी खरीदने वालों की काफी संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता ओमपाल प्रधान का कहना है कि मटर पहाड़ों से आ रही है इसलिए मटर के दाम फुटकर में 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। 10 दिन पहले हरी मिर्च के भाव 10 से 15 रुपये किलो थे जो अब बढ़कर 25 से 30 रुपये किलो हो गए हैं। फसल का उत्पादन कम होने के कारण मंडी में हरी मिर्च कम आ रही है। बाकी हरा धनिया जो इन दिनों में 100 रुपये तक बिकता रहा है इस बार 25 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। वह अलग बात है कि शहर की गलियों में सब्जी विक्रेता मनमर्जी रेट वसूल रहे हैं।

सब्जी मंडी में सब्जी रेट फुटकर में - शहर की गलियों में सब्जी के भाव (रुपये प्रति किलो)
लोकी 5 से 15 25-30
आलू 10 20
प्याज - 10-18 25-30
खीरा देशी- 20-25 30-40
खीरा हाईब्रेड- 10-15 25
नींबू 50 - 60 80-100
बेगन 15-18 25-30
मटर 50-60 100-120
टिंडा - 20 35
धनिया 25-40 50- 80
अरवी 20 - 25 35- 45
हरी मिर्च 25-30 50-60.
तोरई 15-20 30 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें