विद्या नॉलेज पार्क क्रिकेट मैदान में मैच के बाद टीम
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को रिसरक्टेड इलेवन और भलसोना के बीच मैच खेला गया जिसमे रिसरक्टेड इलेवन ने भलसोना की टीम को छह विकेट से हराया। भलसोना के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में सात विकेट खोकर 170 रन बनाएं जिसमें अक्ष चौधरी ने 60, अक्षत ने 22 और राजकुमार ने 22 रनों का योगदान दिया।
रिसरक्टेड इलेवन की ओर से हरेंद्र, सुनील, अक्की ने दो-दो आर्यन ने एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन ने 22.4 ओवरों में चार विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच को जीत लिया। जिसमे राहुल तोमर ने 62, मनीष गौतम (लियो) ने 50, सतेंद्र ने 16 रन बनाए। भलसोना की ओर से राजकुमार, प्रवीण, रीशांत ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द मैच राहुल तोमर(रिसरक्टेड इलेवन) को चुना गया। रिसरक्टेड इलेवन की यह लगातार छटी जीत रही।