संवाद न्यूज एजेसी
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें रिसरक्टेड इलेवन और एडवेंचर क्लब ने मैच जीते। पहला मैच रिसरक्टेड इलेवन और फीनिक्स ब्लेजर के बीच खेला गया।
फीनिक्स ब्लेजर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 25 ओवरों में तीन विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसमें सत्यम ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन ने 23.1 ओवर में सात विकेट के खोकर 186 रन बनाकर मैच को जीत लिया। हरेंद्र ने 57, सुनील ने 29, अवधेश ने 23 और मनीष ने 22 रनों का योगदान दिया।
दूसरे मैच में एडवेंचर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट खोकर 312 रन बनाए। इसमें निखिल जैन ने 97 रनों की पारी खेली। वहीं, विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से आरव ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी 239 रन पर सिमट गई। इसमें देव सिंह यादव ने 65, अंश ने 35 रन बनाए। एडवेंचर क्लब की ओर से कुनाल और अर्नव ने दो-दो विकेट लिए। एडवेंचर क्लब ने 73 रनों से जीत प्राप्त की।