मेरठ। सीसीएसयू ने फाइनल ईयर की परीक्षाओं का रिजल्ट निकालना जारी कर दिया है। बुधवार को बीकॉम फाइनल ईयर का रिजल्ट निकाला गया। बृहस्पतिवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है। इसके अधिकतर पेपर 18 मार्च तक हो चुके थे।
फाइनल ईयर की परीक्षाओं के दूसरे रिजल्ट भी निकाले जाने के लिए ओएमआर की चेकिंग तेजी से चल रही है। आधी से ज्यादा ओएमआर का मूल्यांकन हो चुका है। ऐसे में अब जिन कोर्सों में मौखिक परीक्षाएं नहीं होनी हैं, उनके रिजल्ट जल्द जारी होंगे।
कई पेपरों की परीक्षा तिथि बदली
कई दूसरे विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं से तिथि टकराने के बाद सीसीएसयू ने बीए-बीएससी, एमए अंग्रेजी और एमफिल अर्थशास्त्र की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। विवि की वेबसाइट पर बदली हुई तिथि की जानकारी अपलोड कर दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि बीए विषय कोड ए-360 एवं बीएससी विषय कोड बी-308 की पांच अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब आठ अक्तूबर को होंगी। एमए अंग्रेजी कोड-सीजी 4516 की एक अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब छह अक्तूबर को होगी। एमफिल अर्थशास्त्र रिसर्च मैथोलोडॉजी कोड-एमपी 08 की 07 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 09 नौ अक्तूबर को निर्धारित पाली में होगी।
बीएड के कई केंद्र बदले, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
छह अक्तूबर से प्रस्तावित बीएड की परीक्षाओं के लिए कई केंद्रों में बदलाव किया गया है। कोविड-19 के सेंटर और दूसरी वजहों से इन केंद्रों को बदला गया है। बीएड के एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं।
एमए, एमएमसी-एमकॉम की मौखिक परीक्षा घोषित
मेरठ कॉलेज में एमए, एमएससी, एमकॉम रेग्युलर की मौखिक परीक्षाएं घोषित कर दी गई हैं। मेरठ कॉलेज की वेबसाइट पर तिथि देखी जा सकती है। डीएन कॉलेज में गणित चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। एमए अंग्रेजी प्राइवेट वर्ष की मौखिक परीक्षा चार अक्तूबर को होगी।