फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल मजबूत बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
रोहटा। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त त्यागी ने बाडम गांव में संगठन की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने मंगलवार को बाडम गांव में ग्रामीणों से मिलकर संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
श्रीकांत त्यागी ने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। जनता पारंपरिक राजनीति और खोखले वादों से ऊब चुकी है और ऐसे नेतृत्व की तलाश में है जो राष्ट्रहित के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की वास्तविक समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। कहा कि पार्टी की विचारधारा राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम के सिद्धांत पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत त्यागी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी भी उतारेगी। इस मौके पर ब्रजभूषण त्यागी, राहुल त्यागी, भूरा त्यागी, साजन त्यागी, सुमित त्यागी, मयंक त्यागी और अभिषेक त्यागी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें