फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

Sat, 24 Jan 2026 07:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में एन एस एस शिविर में शपथ लेती छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस
विज्ञापन

मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया। छात्राओं को उत्तर प्रदेश की थीम विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत की थीम पर शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने मैं यूपी की बेटी हूं, क्रांति धरा की बेटी हूं की प्रस्तुति दी। सभी ने उत्तर प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने स्वालंबी नारी बनकर विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं का विशेष योगदान रहा। प्राचार्या डॉक्टर शक्ति साहनी ने विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत की शपथ छात्राओं को दिलाई। उन्हें इस बात का स्मरण कराया कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें