फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार बच्चों की शिक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ सम्राट ने बृहस्पतिवार को गांधी आश्रम स्थित ला अटलांटा होटल में वर्ष की पहली सभा आयोजित की। इस दौरान क्लब ने चार आर्थिक रूप से निर्बल बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाया।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष मेघा गुप्ता और अन्य सदस्यों ने इन बच्चों की वार्षिक फीस, ड्रेस और शैक्षणिक सामग्री का खर्च वहन किया। सभा के आरंभ में अध्यक्ष मेघा गुप्ता ने गत वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने क्लब की नई कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारियों को सेवा और निष्ठा की शपथ दिलाई। क्लब ने पर्यावरण और जल संरक्षण जैसी सामाजिक समस्याओं पर भी कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चारु सिंघल, शची गुप्ता, सारिका रस्तोगी, साधना सक्सेना, वंदना अग्रवाल और अनीता जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें