फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच का तीजोत्सव 9 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच के तत्वावधान में 9 अगस्त ( रविवार ) को दोपहर 3 बजे फूलबाग कॉलोनी स्थित दीवान गिरी गोस्वामी ट्रस्ट कार्यालय में तीजोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में तीज क्वीन का चयन किया जाएगा। आयोजक डॉ. नीलम मिश्रा तरंग ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीकरण, हरे रंग के परिधान और सोलह श्रृंगार अनिवार्य रहेगा। निर्णायक मंडल में नीता गुप्ता, डॉ. शशि खन्ना, सुषमा सवेरा, अरुणा पंवार, रेखा गिरीश और आशा त्यागी शामिल रहेंगी। मीडिया प्रभारी दिनेश शांडिल्य ने बताया कि कार्यक्रम में शृंगार रस की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें