फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व में लें संयम और त्याग का संकल्प : आचार्य सौरभ सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
13 को महावीर जयंती भवन में होगा आचार्य का भव्य मंगल प्रवेश
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आचार्य से लिया आशीर्वाद

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जैन बोर्डिंग हाउस रेलवे रोड में शुक्रवार को आचार्य सौरभ सागर का मंगल प्रवचन हुआ। आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि दशलक्षण महापर्व जैन धर्म का अत्यंत पवित्र और आत्मशुद्धि का दस दिवसीय पर्व है। इसमें उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रह्मचर्य जैसे दस धर्मों की आराधना की जाती है। ये आत्मा के गुण हैं और सच्चे अर्थों में इनकी आराधना ही जैन धर्म का सार है।
उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से दशलक्षण महापर्व शुरू हो रहा है। सभी श्रद्धालु इन दस दिनों को आम दिनों से अलग संयम, सरलता, समता और त्याग के साथ बिताने का संकल्प लें। अपने जीवन में जितना संभव हो संयम अपनाएं, ताकि आत्मशुद्धि का यह पर्व सार्थक हो सके।
विज्ञापन

दोपहर में शंका समाधान और शाम को गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आचार्य की चरण वंदना की। इस दौरान मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी जैन बोर्डिंग हाउस पहुंचे और आचार्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री पुष्प वर्षा योग समिति मेरठ महानगर के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 13 सितंबर को श्री महावीर जयंती भवन शारदा रोड में आचार्य का भव्य मंगल प्रवेश होगा। जैन बोर्डिंग हाउस से महावीर जयंती भवन तक मार्ग में विभिन्न स्थानों पर हजारों धर्मानुरागी हाथी वाले गोल्डन दीपक से आचार्य श्री की मंगल आरती करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, प्रेम चंद जैन, अनिल जैन कक्कू, संजय जैन, रितेश जैन, अक्षय जैन, विजय जैन, राजीव जैन, राकेश जैन, विनोद जैन, अनिल जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें