फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घायल युवक की अस्पताल में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों का दौराला थाने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। एनएच-58 के वलीदपुर कट के पास करीब एक माह पहले घायल मिले इंचौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी कुलदीप (27) की बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर शुक्रवार को परिजन और ग्रामीण दौराला थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मामले में पहले ही दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर रखी है।
कुलदीप के भाई कपिल ने बताया कि सात अगस्त को गांव का ही अमर कांवड़ देखने जाने की बात कहकर कुलदीप को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद कुलदीप वलीदपुर कट के पास घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर में चोट थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुलदीप के पेट में चाकू भी मारा गया था। गंभीर हालत में उसे परतापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कपिल का आरोप है कि कुलदीप की अमर से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते उन्होंने हादसे के बजाय हत्या किए जाने की आशंका जताई और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को कुलदीप के परिजन कपिल, ईश्वर, सागर, अजय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण दौराला थाने पहुंचे। हत्या की धाराओं में कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
कुलदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई कपिल और गुड्डू हैं। पिता बाबूराम की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि कुलदीप की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि मामले में पहले ही दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज है। युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी अमर पुलिस हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें