फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फूलबाग कालोनी के लोगों ने डीएसओ दफ्तर घेरा, हंगामा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..मोहनपुरी व फूलबाग कालोनी के लोगो ने सवीता गैस एजेंसी पर काला बाज़ारी व गैस ना मिल
विज्ञापन
बिना गैस सिलिंडर मिले डिलीवरी के मैसेज मिलने पर गुस्साए, कालाबाजारी का लगाया आरोप
विज्ञापन

-पूर्व पार्षद नीरज के नेतृत्व में लोगों ने गैस एजेंसियों पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिना गैस डिलीवरी के मैसेज मिलने और गैस की कालाबारी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। लोगों ने डीएसओ वीके सिंह का घेराव करते हुए गैस की घटतौली रोकने, लोगों को गैस उपलब्ध कराने, गैस एजेंसियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों द्वारा गैस की कालाबाजारी की जा रही है। बुकिंग के बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं, बल्कि गैस डिलीवरी होने के मैसेज भेजे जा रहे हैं। लोगों ने डीएसओ ऑफिस व गैस एजेंसियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए। लोगों ने आरोप लगाया कि गैस सिलिंडरों में घटतौली की जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। डीएसओ ने लोगों से कहा कि गड़बड़ी करने वाली गैस एजेंसियों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाती है। इस अवसर पर नीरज भारद्वाज, मुकेश पुंडीर, लोकेश लोधी, अमरीश त्यागी, तरुण शर्मा, प्रशांत चौहान, कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें