फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में करीब 15 दिन पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने नाराजगी जताई है। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
गांव खिर्वा जलालपुर निवासी शमीम पुत्र दिलावर के अनुसार गांव के कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि 19 जून की रात उनका पुत्र आरुज और शाह अब्बास मुहर्रम की मजलिस से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर आरुज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना को करीब 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। समझौते का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की विवेचना और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें