गांव मेघराजपुर में सपा के जिला महासचिव द्वारा पीड़ित परिवार को राशन वितरित किया जाता हुआ।
- राशन सामग्री, नकदी आदि सामान देकर राहत पहुंचाई
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। गांव मेघराजपुर में माता-पिता की मृत्यु के बाद वृद्ध दादी के जिम्मे उनकी तीन पोतियों और एक पोते की जिम्मेदारी आ गई। वृद्धा उनका पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं। ऐसे में उनकी मदद समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ने राहत सामग्री वितरित कर की है।
गांव मेघराजपुर में सतीश कुमार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। सतीश पास में एक सोलर पैनल प्लांट में काम करता थे। उनकी मृत्यु भी प्लांट में हो गई थी। इसके बाद परिवार में उसके चार बच्चे और उसकी वृद्ध माता ही जीवित बचे हैं। इन बच्चों की जिम्मेदारी में वृद्ध दादी पर आ गई, लेकिन उनका पालन-पोषण करने में वह असमर्थ हैं। इससे चार अनाथ हुए बच्चों के जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया था। इस मुश्किल घड़ी में वृद्ध दादी ने इन बच्चों को संभाला और बेहद तंगहाली में उनका पालन-पोषण कर रही हैं। संसाधनों के अभाव में परिवार को रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतों के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है।
इनकी मदद के लिए समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव योगेंद्र जाटव आगे आए। उन्होंने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर राहत सामग्री गेहूं, चावल, रसोई का सामान, पंखा आदि सामग्री दी और 3500 रुपये नकद धनराशि देकर बच्चों के पालन-पोषण में सहयोग कर भरोसा दिलाया। योगेंद्र जाटव ने बताया कि परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मेघराजपुर में पीड़ित के घर पहुंचे और बुजुर्ग महिला का ढाढ़स बंधाया और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए यह राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान धनीराम गौतम, रामकिशन, वीरपाल, अशोक सैनी, रिछपाल आदि मौजूद रहे।