फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कनाडा के विश्वविद्यालयों के साथ बढ़ेगा अनुसंधान सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लेथब्रिज यूनिवर्सिटी कनाडा के प्रेसिडेंट डॉ. दिग्वीर सिंह जायस पहुंचे। इस दौरान शैक्षणिक संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. जायस ने कहा कि भारत और कनाडा के विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को और बढ़ाया जाएगा। इससे दोनों देशों के युवाओं को शिक्षा, कॅरिअर और अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के बीच कृषि जैव प्रौद्योगिकी, भंडारण कीट विज्ञान, कृषि नवाचार व तकनीकी हस्तांतरण जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. जायस ने बताया कि इन क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग से अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ेगी। छात्रों और वैज्ञानिकों को वैश्विक स्तर पर नई संभावनाएं मिलेंगी।
उन्होंने अच्छे शोध, सहयोगी प्रपोजल तैयार करने के तरीके और विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रभावी रेफरेंस लेटर, लिखने की प्रक्रिया, कनाडा के विश्वविद्यालयों में छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कुलपति डॉ. केके सिंह ने डॉ. दिग्वीर सिंह का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय की अनुसंधान उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी।संचालन कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें