फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर अवरोध बने जंगली पेड़ों को हटाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद रोड स्थित सेक्टर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े जंगली पेड़ों को कटवाने की मांग के लिए व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है।
सरधना विकास समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पेट्रोल पंप से कुछ मीटर आगे दक्षिण दिशा में जिला पंचायत के माध्यम से चकबंदी विभाग द्वारा छोड़ी गई सेक्टर रोड पर ईंटों का भराव किया गया है। संबंधित सेक्टर रोड के सामने मुख्य सड़क पर जंगली पेड़ों का झुंड खड़ा है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि संबंधित विभाग के अधिकारी ने एसडीएम के आदेश पर पेड़ कटवाने की बात कही है। मांग की गई कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि यह सेक्टर रोड शिव मूर्ति चौक से द्रोण पब्लिक स्कूल होते हुए हाईवे मार्ग के जरिए मेरठ-करनाल मार्ग को जोड़ता है। यदि मार्ग सुचारु हो जाता है तो बुग्गी, कार, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन नगर के भीतर से गुजरने के बजाय बाहरी मार्ग से निकल सकेंगे। इससे सरधना में जाम की समस्या कम होगी। सरधना विकास समिति राष्ट्रीय व्यापार मंडल एवं अन्य स्थानीय संगठनों के पदाधिकारियों की ओर से मांग उठाई गई है। ज्ञापन देने वालों में सूर्यदेव त्यागी, मंगू प्रधान, पंकज जैन, सुकर्मा, रेनु, मलखान सैनी, कमलेश पालीवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें