फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर व देहात क्षेत्र में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू, पशु चिकित्साल्य में डॉ. कपिल त्यागी, थाना परिसर में थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र, खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख केपी खुंटी व एडीओ पंचायत बाबूराम नागर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्या डॉ. संगीता, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में चेयरमैन अमित मोहन टीपू, सभासद देवीदास गौतम ने ध्वजारोहण किया। रजवाड़ा फार्म हाउस में राजीव इंद्रराज भाटी, सीएचसी परिसर में सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम, वन क्षेत्रीय कार्यालय पर रेंजर जगन्नाथ कश्यप, मदरसा जिया उल कुरान में पूर्व चेयरमैन बसपा नेता हिटलर त्यागी, डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डायरेक्टर रविंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद सिंह चौहान, ओम शंाति कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक मुद्रित त्यागी व चेयरमैन डॉ. सुशील चौधरी ने झंडा फहराया। परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष चीकू बढ़ला, सचिव सचिन त्यागी, कोषाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, प्राचार्य डॉ. अशोक राठी, गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष हर्षवर्धन त्यागी ने ध्वजारोहण किया। पार्वती देवी कन्या डिग्री कॉलेज में संस्थापक कमलेश देवी, बालाजी कॉलेज में डायरेक्टर गौरव गिरी, साधन सहकारी समिति पर चेयरमैन शरद पंवार, सचिव प्रताप सिंह, रालोद कार्यालय पर रालोद युवा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र भाटी, आदर्श नागरीक इंटर कॉलेज खजूरी में प्रधानाचार्य अरुण कुमार व रालोद नेता नरेंद्र खजूरी, रोज पब्लिक स्कूल में युवा समाजसेवी रामकुमार गुर्जर, केवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विनय गुप्ता, एसआर इंटर कॉलेज समसपुर में डायरेक्टर संजय अधाना, केपी इंटरनेशलन स्कूल में संस्थापक प्रकाश चंद भाटी, स्टार किड्स वर्ल्ड प्ले स्कूल में संस्थापक रणपाल चौधरी, वंदना इंटर कॉलेज में प्रबंधक जितेंद्र शर्मा, ओम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आरके लुहाच, प्रेस कार्यालय पर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, धर्मशाला शिव मंदिर में स्वामी विजेयानंद, मैन बाजार गेट युवा सपा नेता सचिन यादव, जिला सहकारी बैंक पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरदार सिंह, तिरुपति बाला जी कन्या महाविद्यालय में संस्थापक डॉ. एमपी त्यागी व प्राचार्य ओमकार त्यागी, जमिया तुल सलियात गर्ल्स इंटर कॉलेज इकला रसूलपुर में डॉ. जफर आलम, पूर्व प्रधान अरशद अली, ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
बहसूमा/फलावदा। कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रतिराम मावी ने ध्वाजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रबंधक सत्यपाल सिंह ने की। एनसीसी छात्र छात्राओं ने झंडे का सलामी दी तथा देशभक्ति के गीतो से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। डीपीएम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, डीपीएम इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में कॉलेज सचिव जगदीश त्यागी, चौधरी चरण सिंह कॉलेज आफ एजूकेशन एंड टेकभनोलॉजी सदरपुुर में प्रबंधक जुगेंद्र सिंह, श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह, स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल सदरपुर में प्रबधंक मनोज कुमार, रामराज स्थित आदर्श बाल शिशु मंदिर प्रबंधक आजाद बंसल, दशमेश पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर सिम्मी सोहता, डी मोंट फोर्ट एकेडमी मे डा. समीर वर्मा, बायोस्टेट आस्था क्लीनिक में रामराज में रोहित बंसल, थाना परिसर में थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने ध्वाजारोहण किया। वहीं नगर पंचायत फलावदा कार्यालय पर चेयरमैन अब्दुस समद, अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, सपा नेता सैयद रिहानुद्दीन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें