फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार का एलान

Wed, 20 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी न करने से खफा किसानों ने भदौड़ा गांव में गन्ने की होली जलाई। रालोद ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करते हुए व्यवस्था परिवर्तन यात्रा में इसे मुद्दा बनाने का एलान किया है। रालोद ने सरकार से रेट पर पुनर्विचार करने, किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने और पेमेंट 14 दिन के अंदर कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लंबे इंतजार के बाद गन्ने का एएसपी यथावत 280-290 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया था। जिसके बाद किसानों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को रोहटा ब्लाक के गांव चिंदौड़ी, आट्टा, डालमपुर आदि के किसानों ने रालोद के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में गांव भदौड़ा में गन्ने की होली जलाई। सांगवान ने कहा कि  प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।

मुख्यमंत्री मिल मालिकों के हितों की रक्षा करने के लिए किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले महीने से शुरू हो रही व्यवस्था परिवर्तन जनचेतना यात्रा में इसे मु्द्दा बनाया जाएगा। पार्ट पेमेंट की नीति स्वीकार नहीं होगा, यदि सरकार गन्ना मूल्य बढ़ाने पर विचार नहीं करती है तो रालोद पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। इस दौरान कृष्णपाल प्रधान, अंकुर भदौड़ा, फूल कुमार, विकास, सुबोध, कंवरपाल, राकेश मलिक, सागर, हरेंद्र, अनिल, राजीव, मलखान, सूरजमल, कालूराम, अंकित मलिक, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें