फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी व उसके भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला ने बागपत निवासी सेना के जवान पर प्रेम जाल में फंसाकर जेवर और नकदी ठगने के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि जवान के भाई ने भी तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पर दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रेम नगर कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जिला हाथरस के गांव जिरोली निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि पति से आए दिन उसका झगड़ा रहता था। इस दौरान फेसबुक पर डोलचा बागपत निवासी भानु से दोस्ती हो गई। भानु ने उसे बहलाकर कंकरखेड़ा बुला लिया। उसने उसके जेवर व खाते के पैसे भी ले लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह जवान भटिंडा में तैनात है। काफी दिन बाद भी जब वह उससे मिलने नहीं आया तो उसे शक हुआ और वह भटिंडा पहुंचकर उसके यूनिट अफसर से मिली। कंकरखेड़ा से आने के बाद भानु के भाई संजीव, माता विमलेश और बहन पारुल के साथ कंकरखेड़ा पहुंचे और उसे तमंचे के बल पर धमकी दी। महिला ने विरोध किया तो संजीव ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें