फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पार्षद व साथियों पर हमले में होर्डिंग ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम वार्ड-63 के पार्षद और उनके साथियों पर हुए हमले में पुलिस ने होर्डिंग ठेकेदार सागर पोसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक निवासी अनुज वशिष्ठ नगर निगम के वार्ड-63 से पार्षद हैं। उन्होंने बताया कि वह के-ब्लॉक व्यापार संघ के निमंत्रण पर जागरण में शामिल होने गए थे। उनके साथ तपन गोयल, निर्वाचन रस्तौगी, मनीष जैन, सुशील गुप्ता समेत अन्य लोग भी थे। वहां होर्डिंग ठेकेदार सागर पोसवाल निवासी सरदार पटेलनगर उनके पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। ईंट उठाकर उनकी ओर फेंकी। उन्होंने झुककर जान बचाई। आरोपी ने पार्षद के साथ मारपीट की और स्कूटी में भी तोड़फोड़ की। अन्य साथियों को भी बुला लिया।
पार्षद ने बताया कि सागर शुक्रवार रात एल-ब्लॉक तिराहे पर अवैध रूप से होर्डिंग लगा रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत की तो नगर निगम अधिकारियों ने काम रुकवा दिया था। इसके चलते सागर और उसके साथी उनसे रंजिश रखने लगे। पार्षद ने अपनी और साथियों की जान को खतरा जताकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पूर्व में भी जेल जा चुका है ठेकेदार
ठेकेदार सागर पोसवाल वर्ष 2022 में जेल जा चुका है। तब उसने मेडिकल थाने में भाजपा नेताओं का थाने में आना मना है... के पोस्टर लगा दिए थे। जिस पर काफी हंगामा हुआ था। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मामले को लेकर ट्वीट कर चुटकी ली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें