ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तत्कालीन जेई के खिलाफ 88.64 लाख के गबन के प्रयास के आरोप में अधिशासी अभियंता ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति पत्र निदेशक और मुख्य अभियंता को लखनऊ भेजा गया है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र नारायण चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शहर में अहमदनगर में नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य और करीमनगर में पार्क वाली गली में सीसी मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण छह अगस्त को किया। जिसमें पाया गया कि अवर अभियंता योगराज सिंह गौतम ने मनमाने ढंग से एस्टीमेट तैयार कर 88.64 लाख के सरकारी धन के गबन का प्रयास किया।