माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गीता आश्रम मंदिर तिलक रोड पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा और भक्ति से हुआ। गीता कॉलोनी परिवारों के मासिक मिलन में राजीव गुप्ता और अनीता गुप्ता परिवार ने हनुमान चालीसा का सात बार उच्चारण कराया। श्रीराम और हनुमान भगवान की आरती हुई। डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल और अन्नु आहूजा ने मधुर भजनों से भक्ति रस छिड़का, भक्तों संग नृत्य किया। उसके बाद धार्मिक बातें व प्रसाद वितरण।
पंडित रत्नेश पांडे ने कहा श्रद्धा-भक्ति से हनुमान स्मरण करने वाले के जीवन से भय, बाधा व संकट दूर होते हैं। हनुमान चालीसा संयम, सेवा व साहस का संदेश देती है। हनुमान भगवान की निस्वार्थ सेवा की भांति कर्तव्यों का निष्ठापूर्ण पालन करें। अहंकार त्यागकर विनम्र भक्ति ही ईश्वर को प्रिय। कार्यक्रम में विजय मेहरा, नीता मेहरा, राकेश जैन, राजेश अग्रवाल, अतुल वेश, वर्षा अग्रवाल, प्रियंका वैश आदि रहीं।