मेरठ कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मानसिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्रोत : स्वयं।
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डीन प्रो. सीमा पंवार, मुख्य नियंता डॉ. अनिल कुमार राठी व कॉर्डिनेटर प्रो. अर्चना सिंह द्वारा किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने अनेक स्टाल लगाए, जिनमें भावनाओं को व्यक्त करने, संबंधों के प्रकार पर सोचने, तनाव को तुरंत कम करने व मानसिक स्वास्थ्य का मापन करने से संबंधित थे। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रो. आभा अवस्थी व प्रो. सचिन कुमार निर्णायक रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कुमार शिवम ने प्रथम स्थान, कुमारी आकांक्षा ने द्वितीय स्थान व कुमारी गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू खोखर ने व संचालन प्रो. भगत सिंह व डॉ. अनीता मोरल ने किया। डॉ. आयशा सैफी ने छात्रों को जागरूक किया। संवाद