फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रांतिकारियों के बलिदानों को रखें याद

विज्ञापन
सीसीएसयू में धन सिंह कोतवाल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में बुधवार को 1857 की क्रांति से जुड़े महान क्रांतिकारी शहीद धन सिंह कोतवाल की जयंती पर सामुदायिक केंद्र में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने शहीद धन सिंह कोतवाल के बलिदान और उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं।
धन सिंह कोतवाल जैसे महानायकों ने मेरठ की धरती को क्रांति का केंद्र बनाया और अपने अदम्य साहस से स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी। हमें उनके बलिदान को सदा स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शहीद धन सिंह कोतवाल मेरठ क्रांति के प्रथम नायक माने जाते हैं। वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, निदेशक शोध प्रो. वीरपाल सिंह, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्रो. नीलू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें