फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जवाब पर नाराजगी के ट्वीट से मिला रेमडेसिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के जवाब पर नाराजगी के ट्वीट से मिला रेमडेसिविर
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण काल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी बरकरार है। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने आगरा के परिचितों के लिए इंजेक्शन की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को कॉल की। शारदा का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जवाब पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया। कुछ देर बाद ही इंजेक्शन मिल गया।
शारदा ने आगरा में संक्रमण से जूझ रहे व्यापारियों के लिए इंजेक्शन की मांग के लिए स्वास्थ्य मंत्री को कॉल की थी। शारदा का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री का जवाब संतोषजनक नहीं था, जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर दिया। कुछ देर में मामला संगठन तक पहुंचा। संगठन ने उनके ट्वीट का संज्ञान लिया और व्यापारियों को इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शारदा का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। इसके पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है कि तेज प्रताप सिंह सपा छोड़कर भाजपा में आए और उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया। ऐसे में उनसे भाजपा की एक लॉबी नाराज है। जो इस मुद्दे को भी हवा दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें