फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिमांड से खुलेंगे राज, पुलिस को कई साक्ष्यों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल हत्याकांड:-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार को हुए इस हत्याकांड में अतुल की पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी स्कूल वैन ड्राइवर तुषार की मिलीभगत ने हर किसी को सन्न कर दिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्होंने इस हत्याकांड को और भी जटिल बना दिया है। वारदात के बाद से पुलिस की टीमें लगातार सबूत जुटाने में लगी हैं। पुलिस जल्द ही अदालत में अर्जी देकर दामिनी, तुषार, उदय और सोनू को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान मिलने वाले जवाबों से ही उन छिपे हुए पहलुओं का खुलासा हो सकेगा, जो अभी तक पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में दामिनी, तुषार और उन्हें जहरीला कॉमन करैत सांप उपलब्ध कराने वाले उदय व सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लेकिन यह मामला अब भी कई अनसुलझे सवालों के घेरे में है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी उदय और सोनू पेशेवर सपेरे नहीं हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि उन्हें इतना घातक और जहरीला सांप आखिर कहां से मिला और इसकी तस्करी का नेटवर्क क्या है।
विज्ञापन

इसके अलावा, पुलिस उन नशीली दवाइयों के स्रोत का भी पता लगा रही है, जिनका इस्तेमाल घटना से पहले किया गया था। इन कड़ियों को जोड़ना एक बड़ी चुनौती है, जिसके लिए आरोपियों से गहन पूछताछ अनिवार्य है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ में साजिश की पूरी परतें खुल जाएंगी।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस हर बिंदू पर जांच पड़ताल कर रही है। इसके जो भी शामिल पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें