फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्री निजानंद आश्रम में धर्म गोष्ठी का किया आयोजन

विज्ञापन
रतनपुरी के श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीजी के जन्म शताब्दी वर्ष पर धर्म गोष्ठी
विज्ञापन
रतनपुरी। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट में जागनी रतन जगदीश चंद्र सरकार श्रीजी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जागनी पर्व के चौथे दिन धर्म गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल महाराज, विजय महाराज, सुशांत महाराज, लता बहन और अमृत भाई ने सरकार श्रीजी से जुड़े अपने संस्मरण प्रस्तुत किए। साथ ही विदवत मंडल द्वारा प्रवचन के माध्यम से सरकार श्रीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विषय में समझाया। बाल एवं युवा सुंदरसाथ ने भी अपने प्रवचन एवं संस्मरण प्रस्तुत कर सरकार श्री की मेहर का वर्णन किया तथा उनके प्रति अपनी सच्ची निष्ठा का भाव पेश किया। शाम को संगीत का खुला मंच आयोजित किया गया। जिसमें दूर दराज से आए सुंदरसाथ ने वाणी एवं भजन गायन किया तथा गुजरात सुंदरसाथ ने सुंदर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।अध्यक्ष महेंद्र पाल रसवंत ने बताया कि बुधवार को पांच अखंड परायण पाठों का समाप्ति पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें