फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापालकी परिक्रमा शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बे में हर वर्ष की भांति शुक्रवार को बाबा साईं गोपाल की महापालकी परिक्रमा शोभायात्रा निकाली गई। इसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के चेयरमैन मनिंदर पाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह हनुमान मंदिर से होते हुए मिल बाजार, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, मटौर जीटी रोड, थाना दौराला, लावड़ रोड आदि स्थानों से गुजरती हुई साईं धाम पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया। इसके बाद महाभोग का आयोजन किया गया। महाभोग का पुण्य लाभ शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल को मिला। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने सिद्ध बाबा को मुकुट धारण कराया। स्वर्ण आभा वाले छत्र को चढ़ाने का पुण्य लाभ प्रवीण सिंघल, रणवीर, राजकुमार को मिला। शोभायात्रा से पहले साईं धाम में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापालकी शोभायात्रा की अध्यक्षता बाबा र्साइं गोपाल धाम के संस्थापक संजीव योगी ने की। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने किया। यहां पर प्रवीण, सुनील चौहान, सतेंद्र प्रधान, देवेंद्र, उपेंद्र प्रधान, दीपक सिंघल, सचिन उपाध्याय कपिल, संजय पनवाड़ी, प्रेम सिंह, शिवकुमार, चांदवीर चौधरी, अंकुर मलिक, बाबू सिवाच, नितिन, निर्देश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें