फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धर्मगुरुओं और श्रद्धालुओं ने आर्चबिशप के योगदान को किया नमन

विज्ञापन
सरधना। कृपाओं की माता का तीर्थ स्थल में मेरठ धर्मप्रांत के प्रथम बिशप की 50वीं पुण्यतिथि श्रद्ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कृपाओं की माता का तीर्थ स्थल में मेरठ धर्मप्रांत के प्रथम बिशप आर्चबिशप जोसफ बार्थोलोमियो की 50वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

पास्का के तीसरे रविवार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विशेष प्रार्थनाएं कीं। बताया गया कि आर्चबिशप के अथक प्रयासों से ही सरधना स्थित चर्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीर्थस्थल का दर्जा मिला। उनके कार्यकाल में माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर को चर्च में स्थापित किया गया, जिसे श्रद्धालु आस्था का केंद्र मानते हैं और दूर-दूर से यहां दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मप्रांत के वर्तमान अध्यक्ष बिशप भास्कर जेसुराज ने फादर पुरोहितों और धर्मसंघ की धर्मबहनों के साथ विशेष मिस्सा (प्रार्थना सभा) अर्पित की। उन्होंने आर्चबिशप के योगदान और उनके द्वारा किए गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को याद किया। मिस्सा के उपरांत आर्चबिशप की समाधि पर विशेष प्रार्थना की गई, जहां उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फादर मार्टिन रावत व फादर वलेरियन पिंटो ने प्रार्थना कराई।

सरधना। कृपाओं की माता का तीर्थ स्थल में मेरठ धर्मप्रांत के प्रथम बिशप की 50वीं पुण्यतिथि श्रद्ध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें