फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर : रोस्टर खत्म, अब सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे सभी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत भरी खबर : रोस्टर खत्म, अब सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे सभी बाजार
विज्ञापन

मेरठ। शहर के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब शहर के सभी बाजार पांचों दिन खुल पाएंगे। साप्ताहिक बंदी शनिवार और रविवार की रहेगी। जिलाधिकारी ने शासनादेश का पालन करते हुए शहर में रोस्टर प्रणाली को खत्म कर दिया है। सोमवार से शुक्रवार के मध्य धार्मिक स्थलों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खोलने का समय सुबह 9:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रखा गया है। शहर के व्यापारियों के साथ संयुक्त व्यापार संघ द्वारा हफ्ते भर से की जा रही सभी मांगों को जिलाधिकारी ने स्वीकार कर लिया है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 10:00 बजे से सोमवार प्रात: 5:00 बजे तक लॉक डाउन की अवधि का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
सोमवार से शुक्रवार ये रहेगी नई व्यवस्था
- सब्जी, फलों की सभी दुकानें खुली रहेंगी।
- आवश्यक सेवा और बैंकों को छोड़कर शुक्रवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक सभी सरकारी कार्यालय, शहरी, ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में साप्ताहिक बंदी अब शनिवार और रविवार को होगी।
- ग्रामीण एवं शहरी औद्योगिक इकाइयां कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ बंदी के दौरान भी चलती रहेंगी।
- डोर स्टेप डिलीवरी, कोरोना वॉरियर्स, स्वच्छता कर्मी कार्य करते रहेंगे। आवश्यक सेवाएं पूर्व की भांति दी जाएंगी।
- रेलवे तथा राज्य सड़क परिहवन निगम की बसों का आवागमन पूर्व की भांति रहेगा और हवाई सेवा जारी रहेंगी।
- मालवाहक वाहनों के आवागमन में कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
- राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गों पर ढाबे, रेस्टोरेंट व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
- जिला प्रशासन द्वारा सफाई एवं स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु अभियान चलाया जाएगा।
- स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग व सर्विलांस अभियान चलाया जाएगा।
- आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, पहचान पत्र आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी।
- निर्माण कार्य, एक्सप्रेसवे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोकनिर्माण विभाग के प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
सावन में कर पाएंगे भगवान शिव का अभिषेक
मेेरठ। अब श्रावण मास में भक्त मंदिरों में जाकर जलाभिषेक कर पाएंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी के आदेशानुसार प्रदेश के समस्त धार्मिक स्थल सोमवार से शुक्रवार सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों के साथ खोले जा सकते हैं। इस समाचार को सुनने के बाद अब धर्म प्रेमियों के साथ मंदिर समितियों के साथ आचार्य और पुरोहितों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें