फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम हुई बारिश तो खुली पालिका की पोल, नाले हुए ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
तेज बारिश से सरधना में तहसील रोड पर हुआ जलभराव। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। सरधना नगर में बुधवार को सुबह करीब साढे़ 9 बजे झमाझम बारिश हुई शुरू हुई, जोकि घंटो तक पड़ती रही। इस दौरान कई जगहों पर नाले चोंक हो गये और सड़कों पर दूषित पानी का जलभराव हो गया। बाद में सफाई कर्मचारियों ने नालों की साफ सफाई की तो सड़क पर हुुआ जलभराव खत्म हुआ, तब जाकर राहगीरों को राहत मिली। सरधना नगर में बुुधवार को सुबह के समय झमाझम बारिश हुई, जबकि देहात क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं नगर में हुई झमाझम बारिश से नगर की सड़कों पानी से लबालब हो गई। नगर में नाले पानी से ओवरप्लो हो गये और कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसमें नगर के शहीद द्वार गेट, चर्च रोड, तहसील रोड पर गौमीनगर के निकट जलभराव हुआ। जिस कारण मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हुई। इस दौरान पालिका के सफाई कर्मचारियों ने चोंक नालों की सफाई की तो कुछ ही देर में सड़क पर जो पानी का जलभराव हुआ था, उससे लोगों को राहत जरूर मिली। पालिका ईओ अमिता वरूण के द्वारा सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें